बदायूं। जमीन के हिसाब को लेकर हुई मारपीट में तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
सहसवान थाना क्षेत्र के गांव धुबिया निवासी अली शेर पुत्र नवी शेर ने पुलिस को बताया कि वह 30 जून और एक जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे गांव के लियाकत पुत्र छोटे के पास जमीन के रुपये का हिसाब करने गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर लियाकत ने अपने पुत्रों निजाकत और बब्बू के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में उसके शरीर पर कई चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप लगाया कि आरोपियों ने जमीन को हिसाब करने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सहसवान अशोक कुमार ने बताया कि थाने में मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद