फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आशा संगनियों ने मालवीय आवास पर दिया धरना, शाम को लखनऊ कूच

विज्ञापन
मालवीय आवास पर बैठी आशा वर्कर्स। संवाद
विज्ञापन
कहा- 10 सूत्री मांगों को लेकर लखनऊ में होगा तीन दिवसीय महापड़ाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। दस सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से आशा संगिनियों का लखनऊ में महापड़ाव शुरू हो गया। इसमें जिलावार आशाओं को पहुंचना है। बदायूं की आशा संगिनी ने बुधवार को मालवीय आवास परिसर में धरना दिया। बाद में लखनऊ के लिए कूच किया।

आशा संगनियों का आरोप था कि 23 सितंबर 2023 को प्रदेश भर की आशाओं ने लखनऊ में अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। शासन ने आशाओं को 15 दिन में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मांगेंं पूरी नहीं हुईं हैं। इसके लिए प्रदेश भर की आशा तीन दिन तक लखनऊ में सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन करेंगी। बुधवार को अन्य जिले की आशाओं ने लखनऊ पहुंकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। बृहस्पतिवार को बदायूं की आशा धरने में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बुधवार सुबह जिले की सभी आशा मालवीय आवास पर पहुंची और लखनऊ के धरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने बताया कि तीन दिन तक सभी आशा वर्कर हड़ताल पर रहेंगी। सभी लखनऊ पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगी। शाम को सभी आशा लखनऊ के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें