फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बीसीपीएम व बीपीएम पर आशा ने लगाया 10 हजार रुपये मांगने का आरोप

Sun, 20 Oct 2024 04:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में लगने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को बिसौली में एक आशा ने बीसीपीएम व बीपीएम पर वेतन निकालने के नाम पर दस हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच बैठाई है। वहीं, स्पष्टीकरण के साथ ही तीन दिन में आशा का लंबित भुगतान करने के निर्देश दिए हैंं।
विज्ञापन


बिसौली के गांव गदगांव की रहने वाली आशा माया देवी ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सीएमओ को शिकायती पत्र दिया। बताया कि पिछले साल गांव में मलेरिया फैला था। उसने गांव में 12 कैंप लगवाकर मरीजों की जांचें कराई थीं।
जांच का मिलने वाला पैसा एक साल बाद भी नहीं दिया गया है। इसी के साथ चार माह का वेतन भी नहीं मिला। जब वेतन व जांचों के रुपये निकालने को कहा गया तो दोनों ने दस हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

वजीरगंज में 20 हजार रुपये लेने के लगे थे आरोप, जांच ठंडे बस्ते में
बदायूं। वजीरंगज ब्लाॅक पर तैनात राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के बीएमएम से लेकर अन्य अधिकारियों पर केयर टेकरों का मानदेय निकालने के नाम पर 20-20 हजार रुपये लेने के आरोप लगे थे। मामले में चल रही जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई। पीड़िता ने लिखित में भी दिया कि उससे 20 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद भी दोषीपर कार्रवाई नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें