फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्यमंत्री के जाते ही आंधी-बारिश से कई जगह नुकसान

Mon, 08 May 2023 01:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री के शाहजहांपुर रवाना होने के कुछ समय बाद ही धूल भरी तेज हवा के साथ बारिश आ गई। इसके चलते कुछ देर के लिए सब कुछ थम सा गया। करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई तो कहीं कहीं छोटे ओले भी पड़े। सड़कों से लेकर शहर की गलियों तक में जलभराव हो गया। तेज हवा की वजह से कई जगहों पर पेड़ भी टूट गए, जिससे बिजली सप्लाई कुछ समय के लिए बाधित हुई।
विज्ञापन

जब मौसम बिगड़ा तो लोगों को लगा कि हल्की हवा के साथ बारिश होगी, लेकिन अचानक आई तेज आंधी ने दुकानदारों से लेकर आम लोगों को परेशान कर दिया। जब तक ये लोग कुछ समझ पाते सड़कों पर फैली मिट्टी, कूड़ा सब दुकानों और घरों के अंदर घुस गया। कुछ ही देर ही आई बारिश ने लोगों को संभलने का मौका तक नहीं दिया।

एसएसपी कार्यालय के सामने टूटा पेड़
तेज आंधी से एसएसपी कार्यालय और डाकघर के सामने एक-एक पेड़ का एक हिस्सा टूट गया। अन्य जगहों पर भी पेड़ आंधी की वजह से टूट गए। कई जगहों पर लगे होर्डिंग्स भी उखड़ गए। स्टेशन रोड पर एक यूनिपोल भी उखड़ गया।
विज्ञापन


मक्का को हुआ नुकसान
इस आंधी, बारिश की वजह से मक्का की फसल को नुकसान हुआ है। जो मक्का बड़ी हो गई थी और उनमें बालियां आना शुरू हुई थी अब वह गिर गई हैं। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। हालांकि छोटी मक्का को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके अलावा आम को काफी नुकसान हुआ है। इस आंधी की वजह से पेड़ से कच्चा आम टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें