फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जामा मस्जिद में निर्माण कार्य करवा रही इंतजामिया कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जामा मस्जिद के मामले में एक पक्ष के वकीलों ने इंतजामिया कमेटी पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह कमीशन कराने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं लेकिन अभी उस पर आदेश नहीं हुआ है। इससे पहले ही इंतजामिया कमेटी अंदर का स्वरूप बदलना चाहती है।
विज्ञापन

शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में हिंदू महासभा के वकील अरविंद पाल सिंह परमार, ज्ञानेंद्र प्रकाश, डॉ. अनुराग शर्मा और उमेश चंद्र ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जामा मस्जिद के मुकदमे में कमीशन जारी कराने के लिए उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था। उस पर न्यायालय में सुनवाई हो चुकी है लेकिन अभी उस पर आदेश नहीं हुआ है। उन्हें पता चला है कि दूसरा पक्ष विवादित संपत्ति का स्वरूप बदलना चाहता है। इससे कुछ निर्माण कार्य करवा रहा है। वहां काफी निर्माण सामग्री भी मंगवाई गई है। अगर वह विवादित संपत्ति की प्रकृति बदलने की कोशिश करते हैं तो इससे जुड़े लोगों को काफी ठेस पहुंचेगी। कुछ दिन बाद लोक सभा चुनाव है और होली का त्योहार भी काफी नजदीक आ चुका है। इससे माहौल खराब होने का अंदेशा है। निर्माण कार्य रोका जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें