फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला के साथ पांच गांवों में हेल्थ कैंप, बुखार के रोगी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। बुखार प्रभावित चार ब्लॉक के पांच गांवों में हेल्थ कैंप भी लगाए गए। हेल्थ कैंपों में बुखार के 92 और मलेरिया के दो रोगी मिले हैं। आरोग्य मेला में भी बड़ी संख्या में बुखार के रोगी मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को सभी सीएचसी, पीएचसी, न्यू पीएचसी और अर्बन हेल्थ पीएचसी पर आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने कई स्थानों पर आरोग्य मेला का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्थाओं को देखने के साथ दवाओं की उपलब्धता के बारे में जाना। आरोग्य मेला में आने वाले ग्रामीणों से भी बात की। दूसरी ओर समरेर, सालारपुर, दातागंज और जगत ब्लॉक के पांच गांवों में रविवार को स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया गया। इन ब्लॉकों में बुखार का प्रकोप है।
स्वास्थ्य कैंपों में 229 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान बुखार के 92 और मलेरिया के दो रोगी मिले हैं। जगत के मर्रई में बुखार के 22 और मलेरिया के दो रोगी मिले। समरेर के नाधा में बुखार के 29, दातागंज के वीरमपुर में 12, सालारपुर के बिदुनिया और पलासी गांवों में बुखार के 29 रोगी मिले हैं।
विज्ञापन

रविवार को नहीं मिला कोरोना का कोई रोगी
रविवार को जिले में कोरोना का कोई नया रोगी नहीं मिला है। पिछले पांच दिन के बाद शनिवार को एक रोगी मिला था। इस समय जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या दो है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1513 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। रविवार को इनकी रिपोर्ट आई। ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि रविवार को जिले में कोई नया कोरोना का रोगी नहीं निकला है। जिला जल्द कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें