फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में हवलदार रूमसिंह का निधन, सैनिक सम्मान के साथ की अंत्येष्टि

विज्ञापन
हवलदार रूमसिंह।(फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। सेना की जोधपुर स्थित 71वीं बटालियन में तैनात हवलदार रूमसिंह का हृदयघात से निधन हो गया। वह कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे। एंबुलेंस के जरिये उनका शव लेकर रविवार दोपहर उनके पैतृक गांव लाया गया। सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

सिगनल रेजीमेंट में तैनात हवलदार रूमसिंह (42) उझानी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिकंद्राबाद के मजरा हरसिंहपुर निवासी नेतराम के बेटे थे। चचेरे भाई सेवानिवृत्त सैनिक राजकुमार के मुताबिक रूमसिंह को शुक्रवार सुबह कमरे में हार्टअटैक पड़ा था। पता लगने पर सेना के जवान उन्हें जोधपुर के अस्पताल भी गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हुई। आगरा के पास एंबुलेंस खराब होने से उनका शव पांच घंटे देरी से रविवार दोपहर गांव पहुंचा। बरेली से आए सूबेदार दिगांत गोगोई के नेतृत्व में सैन्य टुकड़ी ने रूमसिंह को अंतिम सलामी दी।
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, हवलदार की पत्नी शैलेश, बड़े भाई अमरसिंह ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार खेत पर किया गया। मुखाग्नि बेटे संदीप ने दी। अंतिम यात्रा में आसपास इलाके के सैकड़ों लोग पहुंचे। एसडीएम सदर एसपी वर्मा, भाजपा नेता झंडू सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय तोमर, जिला पंचायत सदस्य मोरसिंह लोधी आदि भी मौजूद रहे। रूमसिंह की दो संतान में बेटी संध्या (17) और बेटा संदीप (16) हैं। दोनों पंजाब के अंबाला में रहते हैं। पत्नी शैलेश अपनी बेटी के साथ शनिवार शाम यहां आ गईं।

शव पर पुष्पचक्र अर्पित करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें