फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पांच दरोगा सहित 29 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 20 Oct 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पांच दरोगा सहित 29 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। तीन दरोगा को पुलिस लाइन से थानाें में भेजा गया है। बिसौली की बुद्ध बाजार चौकी प्रभारी को हटाकर थाने भेज दिया गया है। कुछ हेड कांस्टेबल को डायल 112 पुलिस में भेजा है तो कुछ को वहां से थानों में भेजा गया है।
विज्ञापन


दरोगा अश्वनी कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से थाना जरीफनगर, अशोक कुमार को हजरतपुर भेजा गया है। थाना बिसौली की बुद्ध बाजार चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र को थाने भेजकर इसी थाने में तैनात प्रदीप कुमार को उनके स्थान पर चौकी का प्रभारी बनाया है।
सुकरपाल का स्थानांतरण हाल ही में थाना हजरतपुर किया गया था। अब उन्हें बिनावर भेजा गया है। साथ ही महिला दरोगा माया देवी को प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ बनाया गया है। इसके अलावा 24 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के कार्य क्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें