राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के संशोधन एवं प्रमाणीकरण संबंधी कार्यक्रम (एनईआरपीएपी) के तहत 12 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि कैंपों में जनसामान्य को दिखाने के लिए मतदाता सूची रहेगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक हेल्प डेस्क बनाई जाएगी जो मतदाताओं को फार्म भरने में सहायता करेंगे। सभी सुपरवाइजर्स अपने से संबंधित मतदेय स्थल केंद्र पर उपस्थित रहकर उक्त व्यवस्थाओं को सुचारु रखेंगे। फोटोग्राफी भी होगी। मतदान केंद्र पर बीएलओ के साथ ही अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। जिन स्थानों पर मतदान केंद्र होता है वह स्कूल-कालेज 12 अप्रैल दिन रविवार को खुले रहेंगे।