फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबिल बच्चे आगे आएं, बैंक हमेशा उनके साथ

विज्ञापन
पन्नालाल इंटर कॉलेज में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में जानकारी देते शाखा प्रबंधक। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। एसबीआई के शाखा प्रबंधक विजय सिंह ने कहा कि बैंक हमेशा काबिल बच्चों के साथ खड़ा है, जरूरत पढ़ने पर लोन देने को भी तैयार है, विद्यार्थी बिना कोई बात दिमाग में लाए केवल पढ़ाई करें। रविवार को पन्नालाल इंटर कॉलेज में उन्होंने छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के ‘अपराजिता 100-मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम’ के तहत हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को पैसों की कमी के चलते अपनी पढ़ाई छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि होनहार और काबिल बच्चों के साथ हमेशा बैंक खड़ा है। छात्र-छात्राओं को मन लगाकर केवल पढ़ाई करने की जरूरत है। वे बैंक से लोन लेकर भी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं। उनकी पढ़ाई के दौरान कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा। वे पढ़ाई पूरी करने के बाद ही लोन चुकाने के बारे में सोचें, इससे पहले केवल पढ़ाई पर ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने घर में बचत की आदत डालें। उनकी पहली बैंक गुल्लक होती है। वे थोड़े थोड़े करके उसमें रुपये जमा करते रहें, जिससे वे पैसा उनके वक्त पर काम आ सके। प्रधानाचार्य सुजित सिंह ने भी विद्यार्थियों को बचत करने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान व्यवस्थापक नसीम अहमद, शिक्षक सौम्या रायजादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें