बदायूं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने कहा है कि छात्रवृत्ति को समय सारिणी जारी हो चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालयों की मान्यता और स्वीकृत सीटों की संख्या 15 अक्टूबर तक सुनिश्चित कर लें। कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर तक ही मान्य होंगे। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी विद्यालय में चार नवंबर तक जमा की जाएगी। विद्यालय छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र और उनके आवश्यक अभिलेखों से मिलान करके छह नवंबर तक सत्यापित कराके अग्रसारित करेंगे। संवाद