बदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय बदायूं में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भगत सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 27 अगस्त कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी का जिले का निवासी होना अनिवार्य है। वर्तमान में वह कक्षा पांच में बदायूं जिले के ही किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत हो। जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित छात्र-छात्राओं को बोर्डिंग, हॉस्टल व अन्य सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। संवाद