फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 20 जुलाई तक कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कृषि उद्यमी स्वावलंबन योजना के लिए 20 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि योजना में कृषि स्नातक बेरोजगार व कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे लोग जिन्होंने कृषि विषयों जैसे उद्यान, पशुपालन, वानिकी दुग्ध, पशु चिकित्सा, मुर्गी पालन आदि का प्रशिक्षण लिया हो, ऐसे लोगों को तकनीकी सहयोग प्रदान कराने के लिए योजना चलाई जा रही है। इसके लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, जनजाति व महिलाओं को अधिकतम पांच वर्ष की छूट दी गई है। आवेदन कृषि विभाग की विभागीय वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in अथवा http://agriculture.up.gov.in पर दिये गए लिंक के माध्यम से आनॅलाइन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें