बदायूं। जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को निशुल्क ओ-लेवल व ट्रिपल सी के कंप्यूटर कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 14 जुलाई तक आवेदन करने का मौका है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि निशुल्क ओ लेवल व ट्रिपलसी के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट Backwardwelfare.up.nic.in व obccomputertraining.upsdc.gov.in पर 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कहा कि आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की छायाप्रति कार्यालय के कक्ष संख्या 118 में जमा कर सकते हैं। कहा कि एक लाख रुपये वार्षिक से अधिक आय वाले इस योजना के पात्र नहीं होंगे।