फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मदरसा बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन छह तक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुंशी व मौलवी (सेकेंड्री फारसी व अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंड्री फारसी व अरबी) में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण परीक्षारर्थी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए चालान के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसमें मुंशी व मौलवी संस्थागत के लिए 200 रुपये प्रति विषय और व्यक्तिगत के लिए 250 रुपये लगेंगे। वहीं आलिम संस्थागत के लिए 250 रुपये प्रति विषय और व्यक्तिगत के लिए 300 रुपये निर्धारित है। उन्होंने बताया कि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक सितंबर 2025 है। ऑनलाइन आवेदन छह सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र आठ सितंबर तक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करने होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें