इस संबंध में एसडीएम जंगबहादुर यादव ने बताया कि शासन की ओर से माह जनवरी
से मार्च तक का गेहूं-चावल आवंटित कर दिया गया है। राशन प्रथम आवक प्रथम
पावक के आधार पर 14 किलो ग्राम प्रति एपीएल राशन कार्ड की दर से शेष एपीएल
राशनकार्ड धारकों में वितरित किया जाएगा। मार्च में नियमित एपीएल एवं
अतिरिक्त एपीएल गेहूं को शामिल करके राशनकार्ड धारक की दर से वितरित होगा।
एसडीएम ने कोटेदारों को मानक के अनुसार वितरण करने के निर्देश दिए हैं।