फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राशन के अलावा अब साबुन, कॉपी भी बेचेंगे कोटेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सरकारी राशन वितरण की दुकानों पर अब रोजमर्रा के सामान साबुन, कॉपी, सेनेटरी नैपकीन, दूध से बने उत्पादों की भी बिक्री जा सकेगी। रोजमर्रा के सामान की बिक्री केवल वही दुकानदार कर सकेंगे जिनकी दुकानें मुख्य मार्ग पर होंगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) रमन मिश्रा ने बताया कि उचित दर दुकान के संचालन की व्यवहारिकता में सुधार लाने के लिए राशन के अतिरिक्त रोजमर्रा की वस्तुएं विक्रय की जाएंगी। ऐसे में राशन विक्रेताओं के यहां खाद्यान्न के साथ-साथ साबुन, शैंपू, चाय, पैन, कॉपी, बिस्किट, सोयाबीन, क्रीम, मच्छर रोधी अगरबत्ती, गुड़, घी, ताला आदि सामान की बिक्री करने की अनुमति दी गई है। इससे जहां कोटेदारों को फायदा होगा। वहीं ग्राहकों को भी इधर-उधर नहीं भटकना होगा।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन वस्तुओं की बिक्री केवल उन्हीं राशन की दुकानों से की जाएगी, जो मुख्य मार्ग पर स्थित होंगी। डीएसओ रमन मिश्रा ने बताया कि जिन सामानों की बिक्री कोटेदारों द्वारा की जाएगी उसके लिए उन्हें लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होगी। इन सामानों की उचित दर की दुकानों पर बिक्री की जाएगी। इसे लेकर सभी दुकानदारों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें