फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यात्रियों को बिना टिकट ले जा रहे चालक-परिचालक से मांगा जवाब

Mon, 19 Jun 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अनुबंधित बस में बिना टिकट पकड़े गए यात्रियों के मामले में एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्हें सोमवार तक का समय दिया गया है। अगर इस दौरान जवाब नहीं आया तो उन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को लखनऊ मुख्यालय की टीम ने सखानू के पास अनुबंधित बस (यूपी 24 टी 9368) रोकी थी। बस में कुल 58 यात्री सवार थे, लेकिन टिकट केवल 49 यात्रियों के बने थे। जिन यात्रियों के पास टिकट नहीं थे, उनमें पांच यात्री बदायूं से कलान जा रहे थे। दो यात्री बाराकलां और दो यात्री सखानू जा रहे थे। उनसे टिकट के रुपये ले लिए गए थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिए थे।
यह बस यातायात अधीक्षक कपिल वार्ष्णेय और सहायक यातायात निरीक्षक कमलेश ने रोकी थी। बस के चालक भगवान दास और परिचालक नीरज कुमार तैनात थे। उनसे बिना टिकट यात्रियों को ले जाने के बारे में भी पूछा गया था, लेकिन वह इसका जवाब नहीं दे पाए। इसकी जानकारी होते ही एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

एआरएम ने बताया कि दोनों को सोमवार तक का समय दिया गया है। अगर वह सोमवार तक अपना स्पष्टीकरण नहीं देते हैं। उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। अब वह अपने स्पष्टीकरण में क्या जवाब देते हैं, यह सोमवार को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें