फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: अंशिका ने जीती शतरंज की बाजी, प्रियंका ने सबसे दूर फेंका गोला

विज्ञापन
(08 बीडीएन-28आर)राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में सतरंज खेलती छात्राएं।संवाद
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में दूसरे दिन भी हुईं कई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के द्वितीय दिवस पर शतरंज, गोला फेंक और लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। शतरंज में अंशिका, गोला फेंक में प्रियंका ने बाजी मारी। विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन के निर्देशन में किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने प्रतिभाग। प्रतियोगिता का आयोजन पांच चक्र में किया गया, अंतिम चक्र में विजेताओं की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. ऋषभ भारद्वाज, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. सरिता गौतम रहे। इस प्रतियोगिता में अंशिका सिंह बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, जागृति बीएससी तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान और अमृता सिंह बीकॉम थर्ड सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में 75 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन तीन चक्र में किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में विजेताओं की घोषणा की गई। निर्णायक मंडल में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. संजीव कुमार श्रीवास, डॉ. भावना सिंह रहीं। गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रियंका बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, रचना कुमारी बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान और रवि बाला बीए तृतीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में 72 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य ने विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

(08 बीडीएन-28आर)राजकीय महिला महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता में सतरंज खेलती छात्राएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें