फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राष्ट्रीय स्तर पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम

विज्ञापन
11-बीडीएन-02- अंशिका। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हरियाणा के भिवानी में स्थित वैश्य महाविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित ऑनलाइन अखिल भारतीय पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय की बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंशिका सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नारी सशक्तीकरण विषय पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि राज्यों से स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में बदायूं के राजकीय डिग्री कॉलेज की अंशिका प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ उत्तर प्रदेश की एकमात्र विजेता भी रही।
एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल की प्रेरणा से अंशिका सोलंकी महाविद्यालय और जिला स्तर पर कई पोस्टर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त करती रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंशिका सोलंकी को प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बबिता यादव, डॉ. संजीव राठौर आदि ने बधाई दी।

11-बीडीएन-02- अंशिका। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें