फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज से होगी माध्यमिक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, तैयारी पूरी

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियों के लिए अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
बदायूं। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात अक्तूबर से किया जाएगा। तीन दिन चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी करेंगी। प्रतियोगिता को लेकर तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

आयोजक जीआईसी के प्रधानाचार्य सीपी सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर स्टेडियम में साफ-सफाई कराई गई है। साथ ही चक्का फेंक, जेवलिंग थ्रो, डिस्कस थ्रो के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा लंबीकूद के लिए स्थान निर्धारित करने के साथ विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं के लिए ट्रैक भी बेहतर किया गया है। संयोजक / डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया पहले दिन बालक, बालिकाओं की दौड़ के साथ-साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें