सहसवान में वार्षिक उत्सव के दौरान मौजूद आयुष डॉक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
सहसवान। आयुष डॉक्टर्स एसोसिएशन का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि यूनानी डिविजनल ऑफिसर बरेली जोन अब्बास अली खान व विशिष्ट अतिथि एसडीएम प्रेमपाल सिंह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राजपूताना मेडिकल कॉलेज राजस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. शफीक नकवी ने की।
जुबेरिया मुनीर ने कुरान-ए-करीम की आयत पढ़ीं। इसके बाद राष्ट्रीय गान गाया गया। मुख्य अतिथि अब्बास अली खान ने आयुष चिकित्सा का महत्व बताया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा कि एसोसिएशन रोगियों के हित के लिए काम करती रहे, ताकि लोगों को फायदा मिल सके। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष बाबर मिया, हैदर मियां, पूर्व प्रधानाचार्य खतीब अहमद, डॉ. दबीर उल हसन, डॉ. आदित्य गुप्ता, डॉ. मुनीर अख्तर, डॉ. शकील अहमद, डॉ. जीशान, डॉ. खुर्रम अली खान, डॉ. कमर आदि मौजूद रहे। संवाद