मंगलवार दोपहर पुलिस को खबर मिली कि आंवला रोड से कुछ प्रतिबंधित पशुओं को वध ले जाया जा रहा है। थाना पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर पांच पशुओं को छोड़कर खेतों में होते हुए भाग गए। इनका पीछा भी किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया है। एसओ मेराज अली ने बताया कि तस्करों को ट्रेस कर लिया गया है। इनकी जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।