मूसाझाग। राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को ब्लॉक जगत के गांव कंडेला, उतरना व ब्लॉक सलारपुर के गांव बरखेड़ा गौटिया में 31.5 लाख की लागत से बनने वाले तीन बरातघरों का शिलान्यास किया। गांव कंडेला में बरातघर का शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री महेश चंद्र का सामना गांव में फैली गंदगी से हो गया। गांव में साफ-सफाई न होने की शिकायत करते हुए ग्रामीण राज्यमंत्री को एक गली में ले गए। जहां कीचड़ और गंदा पानी भरा था। इस पर राज्यमंत्री ने ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई और जल्द ही गांव में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।