बौध्द कथा में प्रवचन देते रामनिवास शाक्य। संवाद
बिल्सी। गांव दबिहारी में चल रही बौद्ध कथा के तीसरे दिन कथावाचक रामनिवास शाक्य ने कहा कि गुस्से से जीवन और भविष्य की गति रुक जाती है। इस दौरान उन्होंने महात्मा बुद्ध की सुनाई एक कथा का भी वर्णन किया। उन्होंने डाॅ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर रामऔतार सिंह, गजेंद्र सिंह, मुन्नालाल, राजाराम, द्रवारिका प्रसाद, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद