फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली पाेषण रैली

Tue, 05 Sep 2023 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देश पर सितंबर 2023 को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। सोमवार को डीपीओ प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विकास भवन से पोषण रैली निकाली गई। डीडीओ श्वेतांक पांडे ने इसे हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

डीपीओ ने बताया कि पोषण अभियान के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए 2018 से प्रत्येक वर्ष सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता है। इस साल राष्ट्रीय पोषण माह की थीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है। पोषण अभियान के तहत छह वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाओं व किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार करने के प्रयास किए जा रहे है। इससे पहले जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजमन, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, सीवीओ एनएस मलिक अन्य अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण शपथ दिलाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें