फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नियुक्ति पत्र मांग को लेकर दोबारा डीएम से मिलीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में नियु​क्ति पत्र की मांग करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नियुक्ति पत्र न मिलने से चार ब्लॉकों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डीएम अवनीश राय से दोबारा मिली। उन्होंने मांग पत्र सौंपा। ब्लॉक दातागंज, म्याऊं, समरेर व उसावां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि उनकी नियुक्ति 28 अप्रैल को हुई थी। दो महीने पूर्ण होने पर भी उनके नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। जबकि शासन का आदेश है कि 15 दिन के अंदर नियुक्ति पत्र मिल जाना चाहिए। सभी ने नियुक्ति पत्र मिलने की मांग की। इस मौके पर हेमलता, नीलम, रीता देवी ,मधु, ममता, नाजमीं आदि मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें