फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया सीडीपीओ पर आरोप, शिकायत

Thu, 04 Jul 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
आसफपुर सीडीपीओ की ​शिकायत करने आंगनबाड़ी विकास भवन पहुंची। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। आसफपुर ब्लॉक में तैनात सीडीपीओ विजय लक्ष्मी पर वहां पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए है। डीएम व जिला कार्यक्रम अधिकारी से मिलकर शिकायत की। इस दौरान उन्होंने धरना प्रदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि उनकाे पूरा पुष्टाहार नहीं दिया जाता है। दबाव बनाकर रुपये की मांग करती है। रुपये नहीं देने पर कार्रवाई की धमकी देती है।
विज्ञापन

आसफपुर ब्लॉक आसफपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजबाला भारती, सर्वेश कुमार, शीला देवी, नीलम, संतोष आदि ने कहा कि सीडीपीओ हर माह प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से एक हजार रुपये वसूली करती हैं। समायोजन के नाम पर 70,000 रुपये लिए थे। जांच के नाम पर पूरा रिकॉर्ड चेकिंग के नाम पर अपने पास रख लिया है। वह वापस नहीं कर रही हैं।
इन चीजों के साक्ष्य सभी के पास है। ऐसे में इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का काफी समय से मानदेय रोक रखा है। उनको दिलाया जाए।
विज्ञापन




आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ आसफपुर की शिकायत की है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में किन्हीं कारणों से इसका मानदेय रोका हुआ था। वो दे दिया गया है, जल्द ही बकाया मानदेय सभी को मिल जाएगा।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार, डीपीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें