बदायूं। सिविल लाइन स्थित शिवदेवी सरस्वती शिशु मंदिर में बस्ता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनसी से कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें कक्षा पांच की अनन्या भदौरिया पहले, लक्षिता शर्मा दूसरे, अयांश राठौर तीसरे, कक्षा चार में दिव्या दुबे पहले, अरनव दूसरे और संतोषी तीसरे, कक्षा तीन में नेहा राजपूत पहले, आस्था राजपूत दूसरे और यशी शाक्य तीसरे, कक्षा दो में शिवानी पहले, नैना शर्मा दूसरे, तेजेश पाराशर तीसरे, कक्षा एक में सुशांत-1 प्रथम, अलक्क्षेंद्र दूसरे और अनिकेत तीसरे स्थान पर है। इस मौके पर सुमन रानी, राजवती, कांती देवी, आरती चौहान, प्रज्ञा तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद