असरासी गांव में घड़ा निकालते ग्रामीण। संवाद
बदायूं। कादरचौक क्षेत्र के असरासी में हरिओम उर्फ झब्बू खेत में पलेवा कर रहे थे। इस दौरान पानी एक जगह सूखता जा रहा था। यह देखकर खोदाई की तो वहां पुराना घड़ा दिखाई दिया। इस पर पूरे गांव में शोर मच गया। इसके बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में घड़ा निकाला गया, जिसमें काली मिट्टी निकली। घड़े को अजीत ने अपने घर पर रख लिया है। संवाद