फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य पूरा करने के लिए बनेगी कार्ययोजना, तय होगी जवाबदेही

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में अधूरी पड़ी बिल्डिंग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज का 40 फीसदी निर्माण कार्य वर्ष 2017 से अधर में लटका हुआ है। निर्माण कार्य पूरा न होने से मान्यता का संकट भी गहरा रहा है। इसी को लेकर प्रमुख सचिव ने निर्माण निगम के एमडी और कॉलेज के प्राचार्य को लखनऊ बुलाया था। अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है। अब निर्माण पूरा करने के लिए राजकीय निर्माण निगम कार्ययोजना बनाएगा। साथ ही देरी के सवाल पर जवाबदेही तय होगी।
विज्ञापन

उप्र निर्माण निगम और ठेकेदार के बीच चल रही खींचतान में ठप पड़े राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण अब फिर से शुरू होने की संभावना है। शासन ने संज्ञान ले लिया है, क्योंकि अधूरे पड़े मेडिकल कॉलेज को स्थायी मान्यता नहीं मिल सकती। प्राचार्य के कई बार कहने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया तो कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति और डीएम मनोज कुमार ने शासन को मान्यता पर संकट की स्थिति से अवगत कराया। प्रमुख सचिव ने बैठक कर राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आ रही बाधा के बारे में पूरी जानकारी ली।
निर्माण निगम के एमडी ने प्रस्ताव रखा कि ठेकेदार द्वारा कार्य पूरा नहीं कराया गया। ऐसे में उन्हें निर्माण कराने को शासन की दोबारा अनुमति चाहिए। इस पर सचिव ने सहमति जाहिर की। प्रमुख सचिव ने कहा कि ऐसे कार्य समय रहते पूरे करा लिए जाएं, जिनसे कॉलेज की मान्यता पर खतरा है। दो घंटे चली बैठक में निर्माण निगम के अधिकारियों से निर्माण जल्द शुरू होने पर सहमति बन गई। उन्होंने आवश्यक सभी निर्माण कार्य जल्द शुरू करने का आश्वासन प्रमुख सचिव को दिया है।
विज्ञापन


-

निर्माण कार्य पूरा न होने से फैल रही है गंदगी
-राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। यही कारण है कि कॉलेज परिसर में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन कैंपस की सफाई करा रहा है, लेकिन निर्माणाधीन बिल्डिंग का सामान इधर-उधर फैला होने से दिक्कत हो रही है। गंदगी की वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज में चूहों का आतंक भी बना हुआ है।


अब यह निर्माण कार्य होंगे शुरू

-राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो लेक्चर रूम का निर्माण
-मल्टीपर्पज हॉल, खिड़कियां और फाल्स सीलिंग
-11 लिफ्ट लगाने का कार्य
-लेक्चर थियेटर का निर्माण
-सात ऑपरेशन थियेटर का निर्माण
-नर्सिंग छात्रावास का निर्माण कार्य
-परिसर में सड़क और पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण


-निर्माण कार्य की वजह से स्थायी मान्यता पर संकट खड़ा होता जा रहा था। लगातार शासन से पत्राचार किया जा रहा था। प्रमुख सचिव ने बैठक कर निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है। निर्माण निगम कार्ययोजना बनाएगा। सहमति बन गई है। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। -एनसी प्रजापति, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें