फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूध के प्लांट में अमोनिया के रिसाव से मची अफरातफरी

Sun, 15 Oct 2023 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सरदार पटेल चौक के नजदीक शनिवार रात दूध के प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों की आंखों में जलन होने लगी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस भीगा रूमाल नाक पर रखकर प्लांट में घुसी और रिसाव बंद कराया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सरदार पटेल चौक के नजदीक वासु मिल्क कलेक्शन डेयरी एवं आइस फैक्टरी के नाम से दूध का प्लांट है। यहां दूध को लाकर ठंडा किया जाता है। बाद में उसे सप्लाई कर दिया जाता है। इस प्लांट के नजदीक में कई घर, दुकानें और दो रेस्टोरेंट हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक शनिवार रात करीब नौ बजे दूध प्लांट से आमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। आसपास के लोगों को आंखों में जलन महसूस हुई तो अफरातफरी मच गई।
लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में आसपास के घर खाली हो गए। सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई और खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सुपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मी अपने मुंह पर गीला कपड़ा बांधकर जैसे-तैसे प्लांट में घुसे। बताते हैं कि इस हादसे के दौरान प्लांट पर काम करने वाले कर्मचारी भी भाग गए थे। इंस्पेक्टर ने तुरंत प्लांट मालिक पंकज गुप्ता से मोबाइल फोन पर बात कर कर्मचारियों को वापस बुलाया और अमोनिया गैस का रिसाव बंद कराया।
विज्ञापन


- प्लांट में बाल बदलवाए जा रहे हैं। इससे गैस का रिसाव हो गया था। यह गैस भारी होती है, जो जमीन पर बैठ जाती है। कुछ देर तक ही इसका असर रहता है। बाद में खत्म हो जाता है। फिलहाल रिसाव बंद करा दिया गया है। - पंकज गुप्ता, प्लांट मालिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें