ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय का स्वागत करते ठेकेदार। स्रोत:स्वयं
बदायूं। कांट्रेक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक लोक निर्माण विभाग परिसर में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह ने इस्तीफा दे दिया। बाद में एसोसिएशन ने सहमति पर अमित पांडेय को जिला अध्यक्ष बनाया गया। ठेकेदारों ने उनका माला पहना स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता ठेकेदार जगमोहन सिंह ने की। पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह ने कहा कि ठेकेदारों की समस्याओं का नए अध्यक्ष निराकरण कराएंगे। जिलाध्यक्ष अमित पांडेय ने कहा कि समस्या का निराकरण कराने को उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर राजीव यादव, अनिल गुप्ता, देवेन्द्र सिंह बब्लू, अश्वनी कुमार सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद