फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्हैया बने धैर्य और राधा बनी अंबिका रहीं अव्वल

Tue, 23 Aug 2016 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
कन्हैया बने धैर्य और राधा बनी अंबिका रहीं अव्वल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बीआरबी मॉडल स्कूल में श्रीकृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम 
 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व बेला पर बीआरबी मॉडल स्कूल में श्रीकृष्ण रूप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भगवान श्रीकृष्ण के अनेकों स्वरूपों से सुसज्जित छात्र- छात्राओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। योगेश्वर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूपों से संपूर्ण विद्यालय परिसर आलोकित हो गया। अनेकानेेक रूपों की विहंगम झांकियां मन को मोहने वाली थीं। सभी स्वरूप एक से बढ़कर एक श्रेष्ठ और सर्वश्रेष्ठ रहा। निर्णायकों को श्रेष्ठता साबित करने में भारी मशक्कत करनी पड़ा रही थी। श्री राधा-कृष्ण के अद्भुत अनुपमेय स्वरूपों की झांकियों को देखकर कवि घनेंद्र घन ने कार्यक्रम की तारीफ की। अंत में निर्णायकों के निर्णय में धैर्य प्रथम, गौरव द्वितीय और प्रणव और उदय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राधा स्वरूप में अंबिका वर्मा-प्रथम, भूमि-द्वितीय और शुभि वैश्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रबंधक सुभाष वत्रा और प्रधानाचार्य संजीव राठौर ने सभी का उत्साह वर्धन किया। संचालन सौरभ गॉगुली ने किया और उत्कर्ष सक्सेना, पवन विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार मौर्य, रागिनी थरेजा और विद्यालय स्टाफ का के स्टाफ का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें