बिल्सी के बेहटा गुंसाई में रावण का पुतला जलता हुआ। संवाद
- फोटो : BADAUN
वजीरगंज। प्रभु श्रीराम ने अग्निवाण छोड़ा तो रावण के नाभि में लगते ही लंकापति रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। रावण के भूमि पर गिरते ही श्री राम के जयघोष से पूरा रामलीला मैदान गूंज उठा।
मंगलवार विशालकाय पुतले का दहन किया। इससे पहले मुख्य मेला दिवस पर मंच पर राम-रावण युद्ध व रावण वध की लीला का मंचन किया गया। पुतलों के जमीन पर गिरते ही लोग रावण की अस्थियां रूपी लकड़ी को लूटने टूट पड़े। इसमें कई लोग मामूली रूप से जल भी गए। इस मौके पर राहुल वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, विमलेश वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, अमरीश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
राजतिलक के साथ रामलीला का समापन
उघैती। रामलीला के रंगमंच पर रात नारांतक व रावण वध की लीला का शानदार मंचन किया गया। करीब रात दो बजे रावण वध के बाद पुतला दहन किया गया। रामलीला में नारांतक व रावण वध देखने के लिए दर्शक उपस्थित रहे। सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाबू सिंह, मनोज पालीवाल चंद्रपाल गुप्ता, उमेश चित्तौड़िया, रामनिवास चित्तौड़िया, हरपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
वजीरगंज रामलीला में हुआ रावण का पुतला दहन।संवाद- फोटो : BADAUN