फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गलत जगह पुलिया बनाने का आरोप, डीएम से की शिकायत

Mon, 04 Dec 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मचलई गांव में पुलिया निर्माण से हो रहा जलभराव। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मचलई के लोगों ने गलत जगह पर पुलिया बनवाने का आरोप प्रधान पर लगाते हुए डीएम से शिकायत की है। लोगों का कहना है पुरानी जगह पर ही पुलिया निर्माण कराया जाए, ताकि आसपास के घरों में जलभराव न हो।
विज्ञापन


मचलई गांव के रामशरन ने शिकायती पत्र में बताया है कि प्रधान मोहम्म्द तारिक ने 50 साल पुरानी बनी पुलिया को तुड़वाकर उनकी जगह में पुलिया बनाना शुरू कर दिया है। पुलिया निर्माण का विरोध भी किया, लेकिन प्रधान ने नहीं सुनी। इससे कई परिवारों के घरों में नालियों का पानी घुसने लगा है। सामने रहने वाले राकेश का कहना है कि उनके दरवाजे के बराबर से जानबूझ कर प्रधान पुलिया बनवा रहे है, जिससे करीब पांच घर वालों को घरों में रहना मुश्किल हो जाएगा।
वहीं ग्राम प्रधान मोहम्मद तारिक का कहना है कि जिस जगह पुलिया बनी थी, उसमें पाइप पड़े हुए थे, जो खराब हो चुके हैं। उनको निकालने का प्रयास किया, लेकिन पाइप नहीं निकल सके। इसी वजह से चार फुट हटाकर पुलिया निर्माण शुरू कराया गया है। यह पुलिया मेन रास्ते की है यहां से पांच गांव के लोगों का आना जाना रहता है।

मचलई गांव में पुलिया निर्माण से हो रहा जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें