फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मालवीय आवास पर धरना देते यादव सभा के लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मुकेश हत्याकांड में नामजद आरोपियों पर कार्रवाई न होना और इटावा के कथावाचक के साथ अभद्रता के विरोध में रविवार को मालवीय आवास पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से प्रदर्शन किया। इसके बाद नायब तहसीलदार अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नक्षत्रपाल ने कहा कि दोषियों की जांच हो और उन पर कार्रवाई हो। महासभा के जिलाध्यक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। इटावा में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करके कथावाचक के समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाना घोर निंदनीय है। अगर न्याय नहीं मिला तो एक जुलाई को महासभा कैंडल मार्च निकालेगा। इस मौके पर रामचंद्र यादव, सतीश कुमार, रामौतार यादव, निर्भान सिंह, हरपाल सिंह, अनूप कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें