फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मलेरिया के प्रति लोगों को किया सचेत, बताए बचाव के उपाय

Mon, 05 Feb 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मलेरिया विभाग के साथ स्टेट एंटोंमोलॉजिस्ट सुदेश कुमार जानकारी देते हुए। स्रोत- मलेरिया विभाग
विज्ञापन
बदायूं। मलेरिया विभाग के स्टेट एंटोंमोलॉजिस्ट सुदेश कुमार ने शनिवार को मलेरिया कार्यालय पहुंचकर अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक कर जानकारी ली। उसके बाद मलेरिया प्रभावित रहे गांव तिगुलापुर का भ्रमण कर प्रधान व लोगों को जागरूक किया। उन्होंने जिले में मलेरिया न फैले, इसके लिए सभी को सचेत रहकर पहले से ही सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मलेरिया उन्मूलन के लिए कार्य कर रही संस्था फैमिली हेल्थ इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक की। ब्लॉक समरेर के ग्राम तिगुलापुर में भ्रमण किया। मच्छर प्रजनन के स्रोतों का निरीक्षण करते हुए पहले मलेरिया धनात्मक मिले रोगियों के घर जाकर जानकारी ली गई। गांव की आशा के कार्यों की जानकारी ली।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज का भ्रमण करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी से मलेरिया रोकथाम बचाव एवं नियंत्रण के लिए उपलब्ध आरडीटी व एंटी मलेरियल ड्रग की उपलब्धता की जानकारी ली। भ्रमण के समय जिला समन्वयक फैमली हेल्थ इंडिया अनिरुद्ध कुमार, मलेरिया निरीक्षक अमित तिवारी, तनवीर सिंह, सनी कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर परमवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुष्ठ के बारे में लोगों को किया जागरूक
वजीरगज। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से नगर के आरवी इंटर कॉलेज में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें टीम ने बच्चों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को हुए कार्यक्रम में बच्चों को बताया कि हम सभी को भारत से कुष्ठ रोग समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करने हैं। एमपीडब्ल्यू विमल वार्ष्णेय ने बच्चों को जागरूक करते हुए कुष्ठ रोग के लक्षणों को बताते हुए कहा कि त्वचा के रंग में कोई परिवर्तन, साथ ही उसमें पूर्ण रूप से सुन्नपन का अहसास होना, हाथ या पैर की उगंलिया मुड़ना आदि कुष्ठ के लक्षण है।
कुष्ठ रोग लाइलाज बीमारी नहीं हैं। इसे समाप्त किया जा सकता है। अगर किसी को इस तरह के लक्षण हैं तो इस रोग का इलाज़ सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किया जाता है। इधर, महिला थाना में उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं फरियादियों को जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने कुष्ठ के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कुष्ठ से संबंधित प्रचार सामग्री भी बांटी। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर मायाराम, मानवीर सिंह, मनोज कुमार, गौरव यादव आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें