फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: धरना दे रहे अजीत यादव की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ककराला। नगर की समस्याओं के समाधान को लेकर ककराला में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजीत सिंह यादव की सातवें दिन तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

अजीत सिंह यादव ने कहा कि संक्रामक बीमारियों से जान गंवाने वाले नागरिकों की मौतों की जिम्मेदारी बदायूं जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की है। उन्होंने कहा कि आम जनता जिन सड़कों पर चलती है, उनकी स्थिति खस्ताहाल है। इन खस्ताहाल सड़कों पर चलने वाले आम नागरिकों का जगह-जगह चालान कर धन उगाही की जा रही है, लेकिन सड़कों पर सुविधाएं नगण्य हैं।
धरनास्थल पर पिछड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, कांग्रेस के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष बदायूं बफाती मियां, पिछड़ा कांग्रेस के जिला महासचिव तजम्मुल हसन अंसारी, अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष फैजियाब खान, अनीस खान, अकरम खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें