फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार की मौत के बाद उसके भत्ते हड़पने के लिए मकान मालकिन बन गई अभिलेखों में पत्नी, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी ब्लॉक में तैनात रहे खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की मृत्यु के बाद फंड और बोनस आदि हड़पने के लिए मकान मालिक महिला अभिलेखों में उनकी पत्नी ही बन गई। उनकी मृत्यु की उनके परिवार वालों को सूचना भी नहीं दी और चुपचाप उनका अंतिम संस्कार कर दिया। जब इसके बारे में उनकी पत्नी को जानकारी हुई तो उन्होंने न्यायालय की शरण लेकर मकान मालिक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर में नगर पंचायत शक्तिगढ़ निवासी रेखारानी विश्वास के मुताबिक उसके पति महानंद विश्वास बिल्सी ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात थे। वह बिल्सी के वार्ड नंबर एक में राखी उर्फ रामबेटी पत्नी नत्थू के मकान में किराये पर रहते थे। 22 मई, 2021 को उनकी बिल्सी में अचानक मृत्यु हो गई थी। इस पर मकान मालिक राखी ने उसे सूचना ही नहीं दी और चुपचाप उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद उसने अभिलेखों में रेखा नाम के स्थान पर अपना नाम राखी दर्ज करा दिया।
आरोप है कि राखी ने उनका फंड और बोनस हड़पने के लिए फर्जी तरीके से कागजात तैयार कराए। जब इसकी जानकारी रेखा को हुई तो वह बिल्सी थाने पहुंची। उसने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। रेखा रानी ने न्यायालय में शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार रात पुलिस ने राखी उर्फ रामबेटी पत्नी नत्थू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें