फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया चालीसा का पाठ

विज्ञापन
शिव शक्ति ओम मंदिर में भक्तों द्वारा किया गया बाबा का श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, रितिक देवल, प्रांजल देवल आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में संजय शर्मा एवं गुधनी खौसांरा स्थित श्री बालाजी मंदिर पर आचार्य ललिताश्वरानन्द महाराज ने बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें