फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रावण पर विजय पाकर अयोध्या पंहुचे राम, हुआ राज्यभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर शनिवार की रात लंकापति रावण पर विजय और असुरों का संहार करने के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता का अयोध्या आगमन हुआ। अयोध्या लौटने पर वहां के लोगों ने पुष्प वर्षा और आरती उतार कर भगवान राम का स्वागत किया। मैदान पर रावण दहन के बाद नगर के मोहल्ला संख्या तीन स्थित रघुनाथ जी महाराज मंदिर पर श्रीराम और भरत का मिलाप देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटने पर राम और भरत के मिलन को देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। इससे पहले नगर के मुख्य बाजार में भरत का भव्य ढोला निकाला गया। जो मोहल्ला संख्या तीन पंहुचा। इसके बाद रामलीला मंच पर भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। मंचन के दौरान विनोद पालावील, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्जर, संजीव वार्ष्णेय, विवेक राठी, जितेंद्र वार्ष्णेय, हरिओम राठौर, डाॅ. श्रीकृष्ण गुप्ता, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें