बिसौली। बार एसोसिएसन के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और शनिवार को न्यायालयों का वहिष्कार किया। इसके साथ ही तहसील में कोई काम भी नहीं किया।
बार एसोसिएशन की बैठक में तहसीलदार अशोक कुमार सैनी पर पक्षपात करने, वादों को लंबित करने का आरोप लगाया। वकीलों ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। वकीलों ने नौ मई तक तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। इस बैठक में अध्यक्ष अनुप शर्मा, राजीव सक्सेना, ह्रदेश शर्मा, विवेक यादव, विपिन पाठक, कमल सक्सेना, जनार्दन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद