फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्राइवेट कर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बदायूं। बिसौली तहसील में एसडीएम कोर्ट और तहसीलदार कोर्ट में प्राइवेट कर्मियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वकीलों ने शुक्रवार को काम का बहिष्कार किया। तहसील बार एसोसिएशन ने इन न्यायालयों में लगे प्राइवेट कर्मचारियों का विरोध किया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शर्मा ने कहा कि बिना लेनदेन के कोई काम नहीं होता। जब वकीलों ने भ्रष्टाचार का विरोध किया तो कर्मचारी अभद्र व्यवहार करने लगे। भ्रष्टाचार के कारण वादकारी परेशान हैं। वकीलों ने कहा कि अगर इस पूरी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से मिला जाएगा और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। अधिवक्ताओं ने कहा कि शनिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर विपिन पाठक, कमल सक्सेना, राजेश सक्सेना, शिवशंकर पाठक, अनिल शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।




- जिन कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं। उनकी जांच कराएंगे। किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं को भी आश्वस्त किया गया है।
- राशि कृष्ण, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें