बदायूं। एड्स दिवस पर जिले के सूरजपुर गांव में जांच शिविर लगाया गया। यहां लोगों की जांच कर एड्स के बारे में जागरूक किया गया। एड्स नियंत्रण सोसायटी एवं जिला एड्स अधिकारी डॉ. विनेश कुमार ने ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार के साथ शिविर का फीता काटकर रविवार सुबह दस बजे विधिवत उद्घाटन किया। डॉ. विनेश कुमार ने कहा कि सुरक्षित जीवन जीने के लिए नियमित जांच करानी चाहिए। इस मौके पर डॉ. राहुल, हिना अय्याज , राजेश कुमार सागर, रेशमवती, रोहित सक्सेना, सुषमा सिंह, सनी दुबे आदि मौजूद रहे। संवाद