फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आपत्तिजनक मेसेज भेजने के मामले में एडीओ पंचायत गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला पंचायत सहायक को आपत्तिजनक मेसेज भेजने के मामले में थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर एडीओ पंचायत मुनीष बाबू सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया और शाम को उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने पंचायत सहायक की तहरीर पर उसके खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में तैनात महिला पंचायत सहायक ने तीन दिन पहले एडीओ पंचायत मुनीष बाबू सक्सेना पर व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मेसेज भेजने का आरोप लगाया था। महिला ने इस संबंध में सीडीओ और पुलिस अधिकारियों को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
महिला का आरोप है कि एडीओ पंचायत उसके मोबाइल पर लगातार आपत्तिजनक मेसेज भेज रहे थे। उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। शुरुआती दौर में अधिकारियों ने इस मामले को हल्के में लिया था लेकिन जब महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की तो शुक्रवार को एडीओ पंचायत को निलंबित करने की संस्तुति कर दी गई।
विज्ञापन

इधर शनिवार दोपहर पुलिस ने महिला की तहरीर पर एडीओ पंचायत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। एडीओ पंचायत मूल रूप से सहसवान का निवासी है लेकिन इस समय उसका परिवार बरेली में रह रहा है।
थाना पुलिस ने दोपहर को उसे गिरफ्तार कर लिया। फिर शाम को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी एडीओ पंचायत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें