फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एमए, एमकॉम में प्रवेश आज से शुरू

Thu, 29 Aug 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में एमकॉम व एमए राजनीति विज्ञान, इतिहास, समाजशास्त्र, उर्दू और अंग्रेजी में बृहस्पतिवार से प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की 28 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई।
विज्ञापन

एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 55.8 प्रतिशत, अनारक्षित महिला 53.50, ओबीसी 46.2 व अनुसूचित जाति 41.2 प्रतिशत तक के अभ्यर्थी प्रवेश के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने बताया है कि प्रथम चरण के मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाने के बाद भी यदि सीट शेष बचती हैं, तो दूसरे चरण में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की दूसरी मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। प्रथम सूची के सभी अभ्यर्थी चार सितंबर तक प्रवेश ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें