फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एडीएम ने सौंपी रिपोर्ट, एसडीएम ने मीडियाकर्मी पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम बिसौली पर वसूली के आरोप का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। एसडीएम बिसौली विजय कुमार मिश्र पर उत्तराखंड से बदायूं आने वाली बजरी, बजरफुट, बालू से भरे ओवरलोडेड ट्रकों से वसूली के आरोप के मामले में एडीएम एफआर ने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। हालांकि डीएम का कहना है कि उन्हें अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। इधर, एसडीएम बिसौली ने एडीएम को पत्र भेजकर खुद को निर्दोष बताते हुए एक मीडियाकर्मी को इस मामले का जिम्मेदार ठहराया है।
तहसील बिसौली क्षेत्र में उत्तराखंड से बदायूं को रेता एवं बजरफुट के ओवरलोड होकर ट्रक आते हैं और जगह-जगह बजरफुट एवं रेता बिक्री करते हैं। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई जिसमें कई ट्रकों व डंपरों के नंबरों की लिस्ट दिख रही थी। इसके अलावा एक युवक भी एसडीएम पर आरोप लगाता दिखा।
विज्ञापन

वीडियो में वह कह रहा था कि इन ट्रकों से एसडीएम हर माह निर्धारित रकम वसूलते हैं। ट्रकों के नंबर और ट्रक मालिकों की लिस्ट बनाकर लाखों रुपये की उगाही हर महीने की जाती है। बुधवार शाम को जब यह मामला डीएम मनोज कुमार के संज्ञान में आया तो उन्होंने एडीएम एफआर राकेश कुमार पटेल को जांच के आदेश दिए। एडीएम के अनुसार, उन्होंने जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। हालांकि डीएम का कहना है कि उन्हें अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
खनन माफिया पर कार्रवाई से बौखलाए लोगों ने बनवाया वीडियो : एसडीएम
बृहस्पतिवार को एसडीएम बिसौली विजय कुमार मिश्रा ने एडीएम एफआर को भेजे पत्र में कहा है कि उन्होंने बिसौली में मई में कई ओवरलोड ट्रकों और डंपरो को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। विगत 18 जून को भी उन्होंने नरैनी चौराहा स्थित ग्राम राज बरौलिया से ओवरलोड डंपर को पुलिस को सौंपा था। लगातार हो रही कार्रवाई से खनन माफिया बौखला गए हैं। उन्होंने एक चैनल के पत्रकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी तथा खनन माफिया की मिलीभगत के बाद यह उनके खिलाफ यह षड्यंत्र चला गया है। एसडीएम ने यह भी कहा है कि यह मीडियाकर्मी कई दिनों से उन पर एक काम को लेकर दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें