जिला जेल में पाकशाला में बन रहे भोजन को चेक करती एडीजे शिव कुमार व मौजूद जेलर रणंजय सिंह व अन्
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल प्रशासन से आधी सजा से अधिक समय व्यतीत कर चुके बंदियों की सूची मांगी। कहा कि ऐसे बंदियों की रिहाई की जानी है। इसके बाद जिला कारागार की पाकशाला एवं सभी बैरिकों का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए। बंदियों की समस्याओं को सुना। बंदियों के साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ब्रहमानंदन गौतम, सत्यवीर सिंह, राकेश कुमार यादव, कुमारी कशिश सक्सेना आदि मौजूद रही। संवाद