फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोवंश को ठंड से बचाने के लिए हों पर्याप्त इंतजाम

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अ​धीनस्थों को निर्देश देते नोडल अ​धिकारी। प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। शासन से नामित नोडल अधिकारी गोसंरक्षण / विशेष सचिव परिवहन विभाग खेमपाल सिंह ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षित गोवंशों की संख्या, भूसा, हरा चारा, पानी आदि की उपलब्धता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं देखरेख, ठंड से बचाव के लिए की गई व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के निरीक्षण में ब्लॉक उझानी के नसरुल्लापुर में 33, कादरचौक अन्तर्गत सिमरिया में 380 व नगर पालिका बिल्सी में 80 गोवंश गोआश्रय स्थलों में मिले। उन्होंने कहा कि सभी गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त त्रिपाल एवं आवश्यकतानुसार अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सीवीओ मोहर सिंह सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंशों को शत प्रतिशत संरक्षित किया जाए। नोडल अधिकारी ने गोवंश को ठंड से बचाने के लिए पुआल बिछाने व झूल पहनाने के लिए भी निर्देशित किया। नसरुल्लापुर गोआश्रय स्थल के पास खाली पड़ी दो बीघा जमीन पर गोआश्रय स्थल के विस्तारीकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि गोआश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनाएं। जनपद से एक टीम अमरोहा भेजी जाए जो वहां गोबर से मूर्ति बनाने के कार्य को देखे और समझे। जनपद में गोबर से पेंट बनाने का जो कार्य किया जा रहा है इसको निरंतर प्रोत्साहित किया जाए। कहा कि सभी गोआश्रय स्थलों में रात में संरक्षक ठहरें, इसके लिए उनको प्रशिक्षण भी दिया जाए। जो लोग पालतू पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं उन्हें जागरूक किया जाए।
बिल्सी। मोहल्ला संख्या तीन स्थित अस्थायी गोशाला का शुक्रवार को नोडल अधिकारी खेमपाल सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ प्रवीन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
-
रात्रि में गोआश्रय स्थलों का करें औचक निरीक्षण
विकास भवन सभागार में गोवंश संरक्षण प्रगति की समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारी खेमपाल सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वे रात्रि में गोआश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण करें। कोई भी गोवंश निराश्रित न रहे, यह हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित सभी बीडीओ व ईओ से कहा कि वह सहभागिता योजना अंतर्गत दिए गए गोवंशों का सत्यापन नियमित रूप से करें। इस दौरान सीडीओ केशव कुमार ने गोसंरक्षण में जनपद की प्रगति आख्या रखते हुए हुए बताया कि एक नवंबर से 31 दिसंबर तक चलाए गए अभियान के दौरान 5710 गोवंश को पकड़कर संरक्षित किया गया। बताया कि जनपद में 276 गोआश्रय स्थल हैं, जिनमें से 268 की जिओ टैगिंग की जा चुकी है। जनपद में 35989 गोवंश संरक्षित हैं। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन वीके सिंह, सीवीओ मोहर सिंह समेत सभी एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
खेत में नहीं मिला कोई गोवंश
इस समय किसान रात भर शीतलहर के बीच खेतों में रुककर फसलों की रखवाली कर रहे हैं लेकिन नोडल अधिकारी को खेतों में कोई गोवंश नजर नहीं आया। नोडल अधिकारी यह बात बैठक में भी कही। इस पर तमाम किसानों का इस बात से इन्कार करते हुए कहा कि खेतों में अब भी छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं पर वे अधिकारियों को नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें